बांका, मई 28 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में अब खरीफ फसल की खेती की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। अमूमन यहां 15 जून तक मानसून के प्रवेश करने का समय निर्धारित है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक इस बार यहां समय से तीन दिन पूर्व ही मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों सहित कृषि विभाग ने भी अभी से ही खरीफ फसल की खेती की तैयारी शुरू कर दी है। इस खरीफ मौसम में यहां 1 लाख 14 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले साल भी यहां 1 लाख 14 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की गई थी। जिससे यहां 4 लाख एमटी से अधिक धान का रिकार्ड उत्पादन हुआ था। जिसके आधार पर ही यहां धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्षेत्र में खरीफ फसल के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन में बढोतरी व स्वीट कार्न-बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.