औरंगाबाद, मई 31 -- गोह प्रखंड के ई-किसान भवन में वर्ष 2025-26 के लिए खरीफ फसल उत्पादन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड उपप्रमुख सोनी कुमारी, बीएओ अजय कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह और आत्मा अध्यक्ष विनय पटेल ने दीप जला कर किया। शिविर में किसानों को सरकार की कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अनुदानित धान, संकर मक्का और अरहर बीज वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धान की खेती के लिए पर्याप्त पानी जरूरी है, जबकि मक्का और अरहर कम सिंचाई और उंची भूमि पर भी उगाए जा सकते हैं। इन फसलों से किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए अधिकारियों ने कहा कि रासायनिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इसलिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा ...