बांका, जून 19 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के किसानों को खरीफ फसलों की बुआई के लिए अब भी मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार है। मंगलवार को बिहार में मानसून के प्रवेश का असर बांका में भी देखने को मिला, दिन में कई बार रुक रुककर बुंदा बांदी होते रही,शाम होते ही कई जगहों पर गरज के साथ अच्छी बारिश हुई है।खेती के इस महत्वपूर्ण मौसम में यहां के किसान वर्षा जल के साथ-साथ डैमों से मिलने वाले सिंचाई जल पर भी काफी हद तक निर्भर रहते हैं।जिले में तीन प्रमुख सिंचाई प्रमंडलों में बांका, बाउंसी और बीजीखोरवा की ओर से विभिन्न जलाशयों से खेतों तक पानी पहुँचाया जाता है, जिससे लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होती है। हर वर्ष निर्धारित समय के अनुसार 25 जुलाई को जिले के प्रमुख जलाशयों से नहरों के माध्यम से पानी छोड़ा जाता है। बांका सिंचाई प्रमंडल के अंतर्गत...