छपरा, मई 30 -- गड़खा, एक संवाददाता। ब्लॉक कैंपस में शुक्रवार को खरीफ कर्मशाला सह ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। उद्घाटन जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल और कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के उद्यान निरीक्षक डॉ जितेन्द्र चन्दोला ने संयुक्त रूप से किया। बीएओ शिवजी पासवान ने कृषि विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया और किसानों को उन्नत और जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को कृषि योजनाओं, उद्यान, मृदा और जैविक खेती से संबंधित जानकारी दी गई। कर्मशाला में मृदा विशेषज्ञ विजय कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरीय जदयू नेता बिजेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प...