बांदा, मई 10 -- बांदा। संवाददाता डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संयुक्त मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की तैयारी के संबंध में बैठक हुई। डीएम ने झांसी एवं चित्रकूटधाम मंडल की झांसी में आयोजित होने वाली खरीफ उत्पादकता गोष्ठी की तैयारी के संबंध में समीक्षा की। कहा कि सभी राइटअप बनाकर तत्काल मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। खेत तालाब योजना के अंतर्गत गत वर्ष की अपेक्षा वृद्धि करने तथा खेत तालाब योजना में खेतों तालाबों को निर्मित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी फसलों के लिए बीज, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ मृदा परीक्षण कराए जाने एवं नहरो में पानी की टेल तक उपलब्धता सुनिश्चित रखने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.