फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर, संवाददाता टीम। भीषण सर्दी में खरीद केन्द्रों पर तौल का इंतजार करने वाले किसानों पर कहर बरपा रही है। सप्ताह भर से डेरा जमाए किसान खुले आसमान के नीचे धान की रखवाली कर रहे हैं। सर्दी के राहत पाने को कहीं कोई बोरा जला कर हाथ सेंक रहा है, तो कहीं घास फूस जला कर घेर कर रात काट रहे है। हालत यह है कि खरीद केन्द्रों में किसानों को बैठने तक के इंतजाम नहीं है। धान क्रय केंद्र हथगाम में दोपहर किसान सर्दी में इधर उधर दुबके बैठे थे, कुछ किसान घास फूस जला कर तापते नजर आए। किसानों का कहना है कि खरीद केन्द्र में अलाव की व्यवस्था नहीं होने से दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। आलम यह है कि किसानों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से भीषण सर्दी को देखते हुए अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रभारी प्...