बेगुसराय, फरवरी 13 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरीदी गांव स्थित श्री रामजी ठाकुरबाड़ी के नवनिर्मित मंदिर भवन में शिवलिंग स्थापना एवं बाबा अच्युतेश्वर महादेव तथा बजरंगवली के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से प्रारंभ होकर मटिहानी खरीदी, खोरमपुर सहित आसपास के गांवों का भ्रमण करती हुई खोरमपुर चकोर गंगा घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर पुनः ठाकुरबाड़ी लौट आए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों, जयकारों और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। बताया गया कि दशकों पुरानी ठाकुरबारी को हटाकर भव्य नए मंदिर भवन का निर्माण कराया गया है। इसी नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान पूर्वक शिवलिंग एवं माता पार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.