मऊ, मार्च 24 -- मऊ। रोजेदार बेसब्री से ईद चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं। ईद पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हैं। ईद का पर्व हो और सेंवई का जिक्र न हो ऐसा मुमकिन ही नही हैं। सेंवई के बिना ईद का त्योहार पूरा नहीं होता। ईद को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर सजी सेवइयों की दुकानें बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रहीं हैं। बाजारों में दुकानों पर सेंवई खरीदने वाले दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में सेंवई की दुकानों की भरमार है। खरीदारों की चहल कदमी से बाजार गुलजार है। जरूरत के मुताबिक कई किस्म की सेवईयों ने भी अपना जगह बना लिया है। सेवई व्यापारी शहजाद कहते है कि वैसे तो सेवई की बिक्री रमजान के पूरे महीने होती है। जैसे-जैसे ईद नजदीक आता जाता है, वैसे-वैसे खरीदारी बढ़ती चली जाती है। ईद को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.