नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- निकट भविष्य में फीचर-लोडेड एसयूवी खरीदने की प्लानिंग है और बजट 20 लाख से कम है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, महिंद्रा ने हाल में ही देश की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9S को लॉन्च करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि महिंद्रा XEV 9S का Pack One Above बेस वैरिएंट सबसे ज्यादा चर्चा में है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये है। यानी 20 लाख रुपये के भीतर यह एक बड़ी और फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक SUV का नया ऑप्शन बनकर आई है। आइए जानते हैं महिंद्रा की इस नई-नवेली इलेक्ट्रिक एसयूवी की खासियत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसा ही बैटरी महिंद्रा XEV 9S तीन बैटरी ऑप्शन के साथ आती है जिनमें 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh शामिल हैं। इनकी पावर 170 kW से 210 kW तक जाती है। बता दें कि 70 kWh वैरिएंट में 180 kW और 380 Nm का आउटपुट ...