लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग, खरिका वार्ड (प्रथम) के कुम्हार मंडी से गोपाल नगर जाने वाली सड़क पर कुछ लोगों निर्माण कर कब्जा कर लिया है। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो दबंगों ने उनसे अभद्रता की। लोगों ने नगर निगम और स्थानीय पुलिस पर मौन स्वीकृति प्रदान करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। कुम्हार मंडी से निकलने वाली सड़क गोपाल नगर, डिफेंस कॉलोनी को जोड़ती है। यह सड़क लोगों के निकलने का मुख्य मार्ग है। जिस पर कुम्हार मंडी के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। लोगों ने बताया कि यह लोग सड़क तिराहे पर कूड़ा डालते हैं, मिट्टी का ढेर लगाते हैं। लोगों के विरोध पर दबंग गाली गलौज करते हैं। लोगों का आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पार्षद, नगर निगम के लोगों को दी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खरिका प्रथम वार...