संतकबीरनगर, दिसम्बर 5 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को खलीलाबाद ब्लाक के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसरापार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक स्तर खराब देखकर जिलाधिकारी काफी नाराज हुए। बच्चे अंग्रेजी विषय में बच्चे काफी कमजोर पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया। इसके साथ ही खंड शिक्षाधिकारी व प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी आलोक कुमार प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसरापार का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रसोई कक्ष देखा। खाद्य सामग्री अच्छी गुणवत्ता की उपलब्ध मिली। रसोइया द्वारा बनाए गए भोजन के सब्जी को जिलाधिकारी ने टेस्ट किया। नमक, मसाला व सब्जी की गुणवक्ता ठीक रही। रसोइयों ने बकाया मानदेय न मिलने की समस्या बताई। जि...