उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। बदरका कस्बे के पास शनिवार रात करीब 10 बजे एक रोडवेज बस अचानक खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस चालक और परिचालक ने बदरका चौकी पुलिस से मदद मांगी। पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बस को सड़क के किनारे खड़ा करने के बाद मिलकर उसे धक्का देकर चालू करने में सफल हुए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी और यात्रियों को बस को धक्का देते हुए देखा जा सकता है। परिवहन विभाग अक्सर यात्रियों की सुगम यात्रा के दावे करता है, लेकिन इस तरह की घटनाएँ विभाग के दावों की पोल खोलती हैं। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...