सिद्धार्थ, जनवरी 2 -- सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले में मौसम खराब बना हुआ है। कोहरे की चादर में पूरा जिला लिपटा हुआ है। गलन भरी ठंड से लोग कांप रहे हैं। शुक्रवार की सुबह में घना कोहरा रहा। हल्की हवा भी चलती रही। इससे सर्दी ने लोगों को कंपा दिया। सड़कों पर सन्नाटा रहा। वाहनों को हेड लाइट जला कर चलने पर भी साफ नहीं दिख रहा था। हर कोई अलाव से चिपका रहा फिर भी ठंड का एहसास कम नहीं हो रहा था। भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित है। स्कूलों में चल रही छुट्टी से बच्चों को राहत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...