लखनऊ, जून 19 -- खराब मौसम और परिचालन संबंधी कारणों से गुरुवार को आठ फ्लाइटें डेढ़ घंटे तक देरी से उड़ीं। इस दौरान यात्रियों को जहां असुविधाओं का सामना करना पड़ा। वहीं लखनऊ से दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्री वेटिंग हाल में बेबस बैठे रहे। गुरुवार को लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता रूट की आठ फ्लाइटें देरी की शिकार हुई, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई-811 डेढ़ घंटे लेट पहुंची। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई2058 आधे घंटे, मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6 ई544 पौन घंटे, इंडिगो की ही 6 ई677 आधे घंटे देरी से पहुंची। इसी क्रम में लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया की...