अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। बुधवार को जिले में खराब मौसम के चलते प्रभारी मंत्री केपी मलिक का अमरोहा आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री को बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बजट संगोष्ठी को संबोधित करने आना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही अन्य तिथि में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...