लखनऊ, मई 23 -- रात से सुबह तक लखनऊ, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में मौसम खराब होने का असर विमान सेवा पर पड़ा। लखनऊ से दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें निरस्त हो गईं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की सुबह आने वाली फ्लाइट एआई 2477 गुरुवार को निरस्त रही। इसी तरह रात में दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एआई 2460 निरस्त रही। लखनऊ से सुबह दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2478 और रात की फ्लाइट एआई 2461 भी निरस्त रही। इसके अलावा एक दर्जन के करीब फ्लाइटें तय समय से लेट हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.