बेगुसराय, अप्रैल 21 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी कर्मियों को खराब मोबाइल देने का आरोप लगाकर सोमवार को कर्मियों द्वारा सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में दर्जनों कर्मियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि पूर्व में दिए गए मोबाइल फोन घटिया क्वालिटी का था। इससे कोई काम नहीं हो रहा है। अब तक नब्बे प्रतिशत कर्मियों का मोबाइल खराब हो गया है। प्रेमशीला देवी, इंदू देवी, प्रतिभा भारती, असमत आरा, नजराना परवीन आदि ने बताया कि मोबाइल से ही सभी डाटा इंट्री करना पड़ता है। लेकिन, घटिया मोबाइल होने की वजह से आधी रिपोर्ट में ही मोबाइल फोन हैंग कर जाता है। इससे काफी परेशानी होती है। कर्मियों द्वारा मांग की गई है कि अब 5 जी के साथ नया मोबाइल फोन दिया जाए। इससे कम समय में रिपोर्ट को अपलोड किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.