बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सीडीओ अ. सुदन के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के तहत जनपद की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार होने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, उनके विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रुचि लेते हुए योजनाओं की प्रगति में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी, डी एवं ई श्रेणी में शामिल विभागों के खराब प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जल जीवन मिशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, फैमिली आईडी, सामूहिक विवाह...