प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में खराब प्रगति वाले अलग अलग विकास खंड के आठ सेक्रेटरी को सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। सीडीओ ने कुछ के वेतन रोकने तो कुछ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश सम्बंधित बीडीओ को दिया है। विकास कार्यक्रमों की समीक्षा शुक्रवार को डॉ. दिव्या मिश्रा ने विकास भवन सभागार में की। विकास खंड कुंडा की समीक्षा में खुलासा हुआ कि सेक्रेटरी प्रभुनाथ प्रसाद ने ई-केवाईसी में महज 22 प्रतिशत और फैमिली आईडी में 220 लक्ष्य के सापेक्ष महज 38 की पूर्ति की है। सीडीओ ने सम्बंधित सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश बीडीओ को दिया। विकास खंड बाबागंज की समीक्षा में सेक्रेटरी धीरेन्द्र शुक्ल, संजय कुमार जायसवाल व सुनील कुमार अनुपस्थित मिले और इनकी प्रगति भी अपेक्ष...