कौशाम्बी, फरवरी 10 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए पीएम कुसुम योजना की खराब प्रगति पर उप कृषि निदेशक से स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में उन्होंने एफपीओ की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि कार्ययोजना बनाकर एफपीओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया जाय। एआर-कोआपरेटिव को जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए। परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। पीएम कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति ...