मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- सिंचाई खंड की बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई और उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि 176 ट्यूबवैल की पाइपलाइन का कार्य पूरा हुआ है। साइफन, राणा नंगला माइनर, कोठी खिदमतपुर के पास पुल एवं भोजपुर में पुलिया आदि का कार्य प्रगति पर है। नहरों पर किसानों की आवश्यकता के अनुरूप पुल निर्माण का कार्य यदि मानक में आता है तो उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सिल्ट सफाई की कोई समस्या नहीं है। सभी नहरों में अब पूरा पानी दिया जाएगा। चार नलकूप यांत्रिक दोष एवं पांच नलकूप विद्युत दोष के कारण खराब है, उन्हें चार दिनों में ही सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली की कमी के कारण ट्यूबवैल की विद्युत सप्लाई 10 घंटे के स्थान पर 9 घंटा, ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.