चंदौली, जनवरी 8 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में बीते एक माह से खराब पड़े सरकारी हैंडपंपों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। भीषण ठंड के मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की बस्ती में पेयजल और दैनिक उपयोग के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंप ही पानी का एकमात्र सहारा हैं। गांव में लगे लगभग आधा दर्जन हैंडपंप पिछले एक महीने से खराब पड़े हुए हैं। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार एडीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.