आगरा, जनवरी 5 -- कस्बा के पटियाली रोड पर शनिवार की शाम खराब चारा खाने से अचानक एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गाय बीमार हो गईं। गाय पालक ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गायों का उपचार कराया। उधर गाय की मौत व बीमार होने की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है। घटनाक्रम के अनुसार गंजडुंडवारा नगर में पटियाली रोड पर अकील अहमद पुत्र चाऊ हुसैन गाय पालते हैं। उनके घर दो गाय व एक बछड़ा का पालन होता है। रोज की तरह उन्होंने शनिवार को भी अपनी गायों के लिए हरा चारा दिया। चारा खाने के कुछ ही देर बाद दोनों गाय व बछड़े का पेट फूलने लगा। गाय बछड़े को बेचैन देखकर अकील ने पशु चिकित्सकों को जानकारी दी। पशु चिकित्सक जब तक पहुंचे, तब तक एक गाय की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों अन्य की हालत भ...