रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गर्मी में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करने और शहरी इलाके में टैंकर से जलापूर्ति के लिए दर निर्धारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि लोगों को अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़े। वह सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि पूर्व के निर्देश के आलोक में चापानलों की मरम्मत की जा रही है। कई चापानलों की मरम्मत कर दी गई है, शेष की जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने पंचायतों के मुखिया से खराब चापानलों की सूची मांगी, ताकि समय पर उनकी मरम्मत कराई जा सके और लोगों को गर्मी में पानी के लिए परेशान नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.