मऊ, जनवरी 20 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा के दौरान खराब ग्रेडिंग वाली योजनाओं में सुधार करने के लिए विभागों को निर्देशित किया। साथ ही बी एवं सी श्रेणी में आने वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगा। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान सी ग्रेड पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बैंकों में लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिए। साथ ही जिन बैंकों में आवेदन लम्बित हैं, उनके खिलाफ उच्च अधिकारी को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की दशमोत्तर एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति में सी ग्रेड पाए जाने पर उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी क...