कन्नौज, जून 9 -- मिरगावां,कन्नौज। मिरगावां में जीटी रोड मोड़ के पास स्थित एक खराद के कारखाने में चोरों ने दीवार फांदकर लगभग एक लाख रुपये से अधिक का सामान की चोरी कर लिया। जानकारी होने पर कारखाना मालिक मोहम्मद नईम ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मोहम्मद नईम ने बताया कि मिरगावां में जीटी रोड मोड़ के पास उसका खरसद का कारखाना है। ईदुल अजहा त्यौहार के कारण कारखाना बीते दो दिनों से बंद था। रविवार को कारखाना पहुंचने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर कुंडी काटते हुए कारखाने में रखे सामान चुरा लिया। मोहम्मद नईम के अनुसार चोर लगभग एक लाख रुपये से अधिक का सामान निकाल ले गए। चोरी गए सामान में 4 बैटरा, 4 कैमरा, 24 वोल्ट का इनवर्टर, 12 गियर बॉक्स की लिफ्ट गरारी, लोहे के पाइप, वायरिंग फिटिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.