एटा, जुलाई 22 -- मां की गोद में सो रहे मासूम के पत्थर लग गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो रहा था। इसी समय छत पर खड़ी महिला के लग गया। थाना नयागांव के गांव खरसुलिया निवासी दिलीप भदौरिया ने बताया कि सोमवार की दोपहर में पड़ोसियों में बच्चों के बीच हुई मारपीट के बाद विवाद हो गया था। छत पर चढ़कर एक दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। शोर गुल होने पर दिलीप भी अपनी छत पर चले और विवाद को शांत करने लगने लगे। इसके बाद भी दोनों पक्षों ने गाली देना बंद नहीं किया। विवाद की जानकारी होने पर दिलीप की पत्नी भी बच्चे को गोद में लेकर छत पर पहुंच गई। पड़ोसियों में हो रहे विवाद में पति को बीच में न पड़ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.