सराईकेला, अक्टूबर 27 -- खरसावां, संवाददाता। खरसावां थाना सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत गुटुसाई गांव और पश्चिम सिंहभूम के चाचादोनों गांव के बीच में एक नाले के किनारे रविवार को शव बरामद किया गया। शव की पहचान पोटोबेड़ा स्थित रतन स्वांई (45), पिता- स्व. हीरालाल स्वांई के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का बेटा दीपु स्वांई ने बताया कि शनिवार शाम 06 बजे अज्ञात दो युवक पिता से मिलने के लिए घर आए थे। टोकलो के झरझरा आए अज्ञात लोगों के साथ खाना खाया। बताया कि खाने के बाद पिता दोस्तों के साथ घर से निकल कर चले गए। उसके बाद पूरी रात बीतने के बाद जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने खोजबीन शुरू किया। इसी क्रम मे गुटुसाई के किसी व्यक्ति ने देखा कि नाले के पास एक शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलने पर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से गा...