घाटशिला, जनवरी 1 -- मुसाबनी, संवाददाता। खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुरुवार को मुसाबनी से दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं कार्यकर्ता खरसावां शहीद स्थल पहुंचे। इस अवसर पर खरसावां विधायक दशरथ गगराई भी मौजूद रहे। विधायक के नेतृत्व में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके बलिदान को याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुसाबनी से पहुंचे झामुमो नेताओं में रामचंद्र मुर्मू एवं चौधरी उमेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के संघर्ष और बलिदान को झारखंड के इतिहास का अविस्मरणीय अध्याय बताया। इस मौके पर विधायक दशरथ गगराई ने कहा कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों को उनका उचित सम्मान दिलाने के लिए राज्य सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.