हजारीबाग, जनवरी 1 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। खरसावां गोलीकांड के विरोध में गुरुवार को जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने नववर्ष के जश्न के बजाय काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके उपरांत पूर्व सांसद स्व. टेकलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर अमर शहीदों को याद किया तथा नारेबाजी की। पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और दर्दनाक नरसंहार खरसावां गोलीकांड है। जिस तरह जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था। उसी तरह की घटना आजादी के बाद घटित हुई। यह स्वतंत्रता के बाद की सबसे विभत्स घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.