हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। खरसावां गोलीकांड की याद में आगामी एक जनवरी को जेएलकेएम की विष्णुगढ़ प्रखंड इकाई काला दिवस के रूप में मनाएगी। इसकी तैयारी को लेकर जेएलकेएम प्रखंड कमेटी की बैठक टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो तथा संचालन प्रखंड सचिव प्रेमचंद महतो ने किया। बैठक में खरसावां गोलीकांड की याद में नववर्ष के प्रथम दिन को काला दिवस के रूप में मनाने, विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय तथा विष्णुगढ़ थाना में व्याप्त अफसरशाही एवं कथित भ्रष्टाचार पर अंकुश समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इसे लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। मौके पर पूर्व जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह पटेल ने कहा कि प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय तथा विष्णुगढ़ थाना में अधिकारियों की मनमाने रवैय...