नई दिल्ली, जनवरी 15 -- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने बुरी भविष्यवाणी की है। कहा है कि खरमास बाद उनकी पार्टी में टूट हो सकती है। उनके तीन विधायक बागी हो गए हैं। भगवान सिंह ने यह भी कहा कि अगर वे जदयू में आकर नीतीश कुमार के साथ काम करना चाहते हैं तो स्वागत किया जाएगा। रालोमो के विधायक रामेश्वर महतो, माधव आनंद और आलोक सिंह पहले से से नाराजगी जताते आ रहे हैं। 12 जनवरी को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश(उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र) के मधुबनी दौरे के दौरान स्थानीय विधायक माधव आनंद(आरएलएम नेता) मौजूद नहीं रहे। खरमास बाद बिहार की सियासत में बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। चूड़ा दही भोज में राजनीति में बड़े खेल होते रहे हैं। कांग्रेस के मकर संक्रांति भोज से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.