पटना, मार्च 19 -- बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के अगले दिन बुधवार को राजेश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के शीर्ष दोनों नेताओं को उन्हें गुलदस्ता भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी आलाकमान को भरोसा दिया कि प्रदेश के सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए भी आलाकमान से चर्चा की। वहीं, पटना में राजेश कुमार को निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामना दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिठाई बंटी। अखिलेश ने अपने कार्यकाल के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होन...