नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खरगे और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने को कहा है। भाटिया ने आरोप लगाया है कि इससे कांग्रेस की दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और संविधान विरोधी मानसिकता का पता चलता है। खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मु और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नामों का कथित तौर पर गलत उच्चारण किया था, लेकिन तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि खरगे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने रामनाथ कोविंद को कोविड कहा और मुर्मु को मुरमा जी। यह देश के सर्वोच्च संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.