नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया और अब उनके बाद राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसद लाइन में लगकर वोटिंग में जुटे हैं। इस बीच एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई है, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वोट डालने पहुंचे तो उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी थे। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर परिसर में आए। देर तक दोनों इसी तरह चलते रहे और मुस्कुराते हुए बातें करते रहे। इस तस्वीर पर भाजपा की ओर से कोई रिएक्शन तो नहीं आया, लेकिन कांग्रेस ने इसका इस्तेमाल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यही तो असली लोकतंत्र की तस्वीर है। यही नहीं उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी पीएम नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.