धनबाद, अप्रैल 28 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी हिलटॉप साईट पर हुए गोलीबारी व हिंसक झड़प मामले में पुलिस द्वारा घटना के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इस मामले में मधुबन पुलिस ने रविवार को घटना के बाद फरार चल रहे नौ आरोपियों के आवास जाकर इश्तेहार चिपकाते हुए ढोल व नगाड़े बजाकर हाजिर होने का अंतिम मौका दिया। इस क्रम में पुलिस फुलारीटांड़ आशाकोठी पहुंची जहां खरखरी कांड के अलग अलग घटना के नामजद आरोपी प्रदीप यादव, जय प्रकाश यादव, बिनोद यादव, बिक्की यादव, राहुल यादव उर्फ प्राची, कमलेश यादव, मंटू यादव, सुरेंद्र यादव एवं ललन यादव के आवास पर इश्तेहार चिपकाया। उक्त पुलिसिया कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर मधुबन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि धनबाद न्यायालय के आदेश पर खरखरी जंगल में हुआ विगत 9 जनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.