पौड़ी, अप्रैल 20 -- जिले के थलीसैंण ब्लाक के ग्राम खरकासारी के ग्रामीण बीते 10 अप्रैल से अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं। बीते दिनों आकाशीय बिजली से गांव में विद्युत आपूर्ति सप्लाई करने वाला ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से खराब हो गया था। तब से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली गुल होने से गांव में जंगली जानवरों के आतंक का भी भय बना हुआ है। ग्रामीण दिनेश पंत, विपिन पंत आदि ने बताया कि बीते दिनों आकाशीय बिजली गिरने के चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसके चलते गांव में बीते 10 अप्रैल से अंधेरा पसरा हुआ है। कहा कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी गांव में बिजली नहीं आ पाई है। कहा कि आजादी के अमृतकाल के अवसर पर सैकड़ों मेगावाट बिजली उत्पादित करने वाले देवभूमि उत्तराखंड के पौड़ी जिले का गांव दो सप्ताह से बिना विद्युत के जीवन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.