पीलीभीत, सितम्बर 7 -- पीलीभीत/जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव खमरिया पुल में बारावफात की शाम कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। गांव में समुदाय विशेष के एक धार्मिकस्थल को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने धार्मिकस्थल पर पड़े पत्थरों को हटवाया। हालांकि पुलिस पत्थर फेंकने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा पाई है। गांव में पत्थराव की घटना के बाद से तनाव है। गांव खमरियापुल दो समुदायों के बीच चल रही तनातनी को लेकर वर्ष 2022 से अतिसंवेदनशील श्रेणी में है। शुक्रवार रात आठ बजे गांव में समुदाय विशेष के एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थर फेंके। पत्थर फेंके जाने के बाद गांव में खलबली मच गई। जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गय...