लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- खमरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव के तीन घरों से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी समेत गृहस्थी का तमाम सामान पार कर दिया। चोरों ने एक गृहस्वामी को सोते समय कमरे में बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक चोर बोलेरो से आये थे। जिसमें चोरी का सामान लाद ले गए। पीड़ित गृहस्वामियों के टूटे बक्से अलग अलग स्थानों से बरामद हुए। ताबड़तोड़ चोरियों की सूचना खमरिया पर पुलिस मौके पर पहुंची। खमरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदापुर गांव निवासी कमलेश पुत्र कल्लूराम निषाद के घर की दीवार कूदकर चोर घुस आए। चोरों ने कमलेश के घर में रखा एक बड़ा बक्सा मौके पर तोड़कर उसमें रखे शादी के कीमती बर्तन और अन्य सामान उठा ले गए। चोर कमलेश के घर से एक छोटा बक्सा भी ले गए। जिसको तोड़कर उसमें रखी 7000 रुपए की नकदी व जेवर ले गए। चोरों ने...