रांची, मार्च 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के खभावन बाजारटाड़ में शहीद नीलांबर पीतांबर का 168वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन खरवार भोगता विकास संघ अनगड़ा ने किया था। इस दौरान 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर खभावन तालाब से जल उठाव किया। इसके बाद शहीद भाइयों की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, विशिष्ट अतिथि पूर्वी जिला परिषद सदस्य अनगड़ा, राजेन्द्र शाही मुंडा, साहेब राम भोगता, पारसनाथ भोगता, जेएलकेएम के केन्द्रीय सदस्य बालेश्वर बेदिया, लक्ष्मण सैनी आदि ने शहीद भाइयों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। श्रवण कुमार मुंडा ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर जनक्रांति के सच्चे नायक थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजेन्द्र शाही मुंडा ने देश के युवाओं को दोनों शहीदों के आदर्शों...