सिमडेगा, मई 12 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। गर्मी बढ़ी, चापाकल खामोश अभियान के तहत हिंदुस्तान अखबार ने ठेठईटांगर प्रखंड में चापाकलों की स्थिति की पड़ताल की थी। इसके बाद प्रखंड के बरटोली गांव में पेयजल समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया था। हिंदुस्तान ने अपने सिमडेगा संस्करण में छह मई के अंक में बाजार के दिनों में पानी को लेकर होता है विवाद नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद गांव की सरकार हरकत में आई और प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया संगीता मिंज और प्रखंड प्रशासन के पहल पर खराब चापाकल की मरम्मत की गई। जिसके बाद गांव के करीब 30 परिवार के लगभग 330 लोगों को पेयजल मिलने लगा। इधर चापाकल मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने हिंदुस्तान को थैंक्स कहते हुए धन्यवाद दिया। प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी चापाकल खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.