कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हाल के दिनों में कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी का नतीजा है कि कोडरमा से ओवरलोडेड कुल 15 गाड़ियां कई थानों से पार कर जाती है और जांच चौकी पर जब्त हो जाती है। जब हिन्दुस्तान ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंगलवार को जिले का परिवहन विभाग भी जाग गया। परिवहन विभाग ने मंगलवार को चंदवारा में कार्रवाई करते हुए लोहा स्पंज से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। दोनों वाहन कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहे थे। सूचना के आधार पर चलाए गए जांच अभियान में वाहनों को रोका गया और आवश्यक कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदा पाया गया। कार्रवाई कोडरमा डीटीओ विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.