मुंगेर, फरवरी 20 -- तारापुर, निज संवाददाता। तारापुर में लगातार लग रहे जाम और उससे परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी को लेकर हिन्दुस्तान में 19 फरवरी को तारापुर में वाहनों की थमी रफ्तार, परीक्षार्थियों को हो रही परेशानी शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद नगर पंचायत प्रशासन हड़कत में आया। गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया स्वयं कर रही थीं। अभियान के दौरान बीडीओ प्रशांत कुमार, तारापुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकुमार तथा हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर प्रशासन की टीम ने सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर तारापुर सरकारी बस स्टैंड से धौनी चौरा नदी पुल तक तथा तारापुर-खड़गपुर मार्ग में शहीद चौक से कॉपरेटिव बैंक तक सड़कों के दोनों ओर फुटप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.