मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद एवं खबरा ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से बुधवार को खबरा शिव मंदिर परिसर स्थित भगवान परशुराम का पूजन कर जन्मोत्सव मनाया। बिहार की प्रसिद्ध लोक भजन गायिका कविता उर्फ टुन्नी द्वारा परशुराम भजन प्रस्तुत किया गया। परशुराम चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। परिषद के सचिव केशव कुमार मिंटू ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने बिहार की जातीय जनगणना में भूमिहार ब्राह्मण का नाम जातीय जनगणना से छोड़ देने पर दु:ख व्यक्त किया एवं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजकर बिहार में जातीय जनगणना की सूची में भूमिहार ब्राह्मण नाम की जाति को सूचीबद्ध करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के मुख्य संरक्षक शुकदेव ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.