हजारीबाग, फरवरी 10 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार पंचायत के केंदुवाडीह में रविवार को एक खपरैल मकान में भीषण आग लग गई। इससे घर मे रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए। मकान किशोर महतो का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि वे अपने दूसरे मकान में थे। इसी बीच खपरैल मकान में अचानक धुएं के तेज गुबार के साथ आग की भीषण लपटें उठने लगी। इसे देख स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला किया। आग की खबर पाकर कई लोग बुझाने के लिए दौड़े। इसके बावजूद घर में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए। उन्हें आगजनी में एक लाख रूपये से अधिक के सामान की क्षति का अनुमान लगाया है। पीड़ित ने आपदा राहत के तहत मुआवजा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...