छपरा, नवम्बर 22 -- गड़खा, एक संवाददाता। कन्या मध्य विद्यालय गड़खा के पुराने और जर्जर हो चुके खपरैलनुमा भवन के बरामदे का कुछ ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया। इस दौरान छात्र कमरे के अंदर पढ़ाई कर रहे थे और कोई भी बच्चा खपरैलनुमा भवन के बरामदे में या बाहर परिसर में नहीं था, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। अगर कोई छात्र बरामदे में बाहर होता तो इसकी चपेट में आकर घायल हो सकता था। स्कूल में कुल 350 छात्र नामांकित हैं जबकि इतने छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए स्कूल में केवल तीन पक्के और एक खपरैलनुमा कमरे हैं। तीन पक्के कमरे में से एक में ऑफिस का संचालन होता है। दो पक्के और एक खपरैलनुमा कमरे में ही साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होती है। कमरे के अभाव में छात्रों को भेड़-बकरियों की तरह बैठने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है खपरैलनुमा कमरे में...