लातेहार, सितम्बर 2 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के साले पारिष के ग्राम खपरताला में मोनिका दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरूषों ने ढोल मांदर की थाप पर नाचते गाते हुए सभी गांव की महिलाओं का स्वागत कर माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुरूषों द्वारा महिला के सम्मान में खाने पीने की भी व्यवस्था की थी। इस अवसर महिलाओं ने बताया कि संत मोनिका के साथ-साथ,मृत बेसहारा विधवा बीमारी से लाचार एवं बुढ़ापे से ग्रस्त माताओं के लिए विशेष मिस्सा पूजा की। संदेश में कहा कि माता हर पल अपने परिवार की खुशहाली चाहती है। उसके लिए सुख और दु:ख में कोई अंतर नहीं होता। वह दोनों पहलू को संजीदगी से जीती है। साथ ही उन्होंने संत मोनिका के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत मोनिका के संदेशों और उनके जीवन के उद्देश्यों को लोग साकार करें। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.