रामगढ़, दिसम्बर 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने की कड़ी में रामगढ़ जिले के सांडी स्थित विवा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसने शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति को एक ही मंच पर जोड़ दिया। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इस विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रशेखर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। शुरुआत विद्यालय परिसर में पौधारोपण से हुई। जहां न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों के साथ पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने झारखंड की पहचान को उसकी हरियाली, जंगलों और प्रकृति से जुड़ा हुआ बताया। कहा कि यह राज्य केवल खनिज संपदा के लिए नहीं, बल्कि अपने प्राकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.