लखनऊ, अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में शिकंजा कसते हुए लखनऊ समेत कई जिलों में तैनात बड़े अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच के दायरे में खनिज अधिकारी, जिला ग्राम विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक और लेसा के सहायक अभियंता हैं। विजिलेंस ने जिला प्रशासन, एलडीए, नगर निगम और आवास विकास परिषद से इन अधिकारियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह की संपत्तियों की जांच हमीरपुर के खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ भी विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। मूल रूप से प्रयागराज के निवासी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर विजिलेंस की कानपुर इकाई ने कार्रवाई की है। शैलेंद्र सिंह, उनकी माता मोहनी देवी, पिता शंकर दयाल सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.