हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- भीमताल। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीणों ने खनस्यू थाने पर धरना प्रदर्शन किया। हरीश पनेरु ने कहा कि चार जून को ओखलकांडा निवासी जितेंद्र बोरा हत्याकांड के खुलासे की मांग की गई थी। चार माह बीतने के बाद भी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है। इससे ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों में रोष है। हरीश पनेरु ने कहा कि अगर 10 दिन के भीतर हत्याकांड का खुलासा नहीं किया गया तो हल्द्वानी एसएसपी कार्यालय में ग्रामीणों के साथ उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। धरने में दीपक दुर्गापाल, राजेश नैनवाल, विक्रम बिष्ट, ललित, संजय नैनवाल, नीरज बोरा, पप्पू बोरा, भवन सिंह, जगत बोहरा, उमेद, मोहित, विजय, पंकज, प्रकाश, मदन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। फोटो- हरीश पनेरु के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.